CUET आंसर की 2023- डाउनलोड फाइनल आंसर की पीडीएफ  (CUET Answer Key)

CUET आंसर की 2023 – केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभाग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल और फाइनल CUET 2023 आंसर की जारी किया जायेगा। उम्मीदवार जो सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2023 ( पहले सीयूसीईटी के रूप में जाना जाता था ) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीयूईटी 2023 की आंसर की की जांच कर सकते हैं ताकि वे संभावित अंकों को जान सकें।

एनटीए CUET आंसर की 2023 को दो चरणों में जारी करता है – प्रोविजनल और फाइनल। CUET 2023 फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की के लिए करेक्शन विंडो बंद होने के बाद जारी की जाएगी । CUET 2023 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। CUET 2023 आंसर की और प्रवेश परीक्षा परिणाम के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

CUCET आंसर की 2023 की तिथियां

आयोजनसीयूसीईटी तिथियां
प्रोविजनल CUCET आंसर की 2023कमिंग सून
CUCET 2023 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियांकमिंग सून
CUCET 2023 फाइनल आंसर की जारीकमिंग सून
परिणामकमिंग सून

CUET 2023 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • NTA या CUCET की आधिकारिक वेबसाइट (cucet.nta.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज सेक्शन के “न्यूज एंड इवेंट्स” सेक्शन में जाकर, उम्मीदवारों को CUET आंसर की का चयन करना होगा।
  • पीडीएफ के रूप में आंसर की स्क्रीन पर शो होगी।
  • CUCET प्रोविजनल आंसर की को डाउनलोड करें और उतर की मिलान करे|

CUET आंसर की 2023 पर लिखित विवरण

  • परीक्षा की तिथि
  • टेस्ट पेपर कोड
  • परीक्षा शिफ्ट
  • प्रश्न आईडी
  • सही विकल्प आईडी

यदि कोई उम्मीदवार सीयू-सीईटी आंसर की 2023 में दिए गए उत्तरों के साथ कोई त्रुटी पाता है, तो वह आपत्ति विंडो खुलने तक आपत्ति के लिए आवेदन कर सकता है| CUCET 2023 आंसर की के सहायता से उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए अपना संभावित स्कोर में जान सकते हैं|

CUCET 2023 स्कोर गणना

उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उतर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की गणना करने के लिए उम्मीदवार इस मार्किंग स्कीम को देख सकते सकते हैं। उन्हें अपने द्वारा किए गए सही और गलत उतर को निर्धारित करने और उसके अनुसार CUET अंकों की गणना करने मदद मिलेगा| यदि उम्मीदवार प्रश्नों का उत्तर नहीं देते हैं तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

CUET 2023 स्कोर गणना सूत्र –

कुल अंक = (1*सही उत्तरों की संख्या) – (0.25*गलत उत्तरों की संख्या)

CUET मार्किंग स्कीम 2023

प्रतिक्रिया के प्रकारमार्किंग स्कीम
सही जवाब+1 अंक
गलत जवाब-0.25 या 1/4 अंक
कोई जवाब नहीं0 अंक

CUET 2023 आंसर की डाउनलोड करने के बाद क्या करे?

छात्रों को यह जांचना होगा कि CUET आंसर की 2023 में लिखित विवरण सही हैं या नहीं। CUET प्रोविजनल आंसर की 2023 की मदद से उम्मीदवार उन अंकों का अनुमान लगा सकते हैं जो वे संभवतः प्राप्त करने वाले हैं। यदि किसी उम्मीदवार को CUCET 2023 की प्रोविजनल आंसर की में कोई त्रुटी मिलती है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान करके आंसर की के लिए आपति दर्ज कर सकते हैं।

CUET 2023 आंसर की को कैसे चुनौती दें?

NTA उम्मीदवारों को कोई गलती मिलने पर CUET आंसर की 2023 के खिलाफ आपति दर्ज करने का मौका देता है। CUET 2023 आंसर की को चुनौती देने के लिए छात्रों को एक निर्धारित प्रारूप का पालन करना होगा।

CUET आंसर की 2023 के खिलाफ आपति दर्ज करने के लिए स्टेप

  • CUCET की वेबसाइट पर जाएं।
  • “Answer Key challenge for CUCET 2023” टैब पर क्लिक करें
  • लॉगिन टैब में लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करें।
  • प्रश्न पत्र देखने के लिए उम्मीदवारों को “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करना होगा।
  • उम्मीदवार प्रश्न आईडी और सुधार विकल्प आईडी देख सकते हैं।
  • उस विकल्प आईडी का चयन करें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं और ‘सेव योर क्लेम” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब, उम्मीदवारों को सभी विकल्प आईडी दिखाई देंगे|
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें और ‘सेव योर क्लेम एंड पे फी फाइनली’ पर क्लिक करें।
  • प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।

CUET फाइनल आंसर की 2023

उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए वैलिड ऑब्जेक्शन के बाद एनटीए सीयू-सीईटी 2023 की फाइनल आंसर की जारी करेगा। CUCET आंसर की 2023 में उम्मीदवारों द्वारा चैलेंज किये गए विषय का विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। 

CUET फाइनल आंसर की 2023 जारी होने के बाद क्या करे?

फाइनल CUET आंसर की 2023 के आधार पर NTA परिणामों की घोषणा करेगा और कट-ऑफ अंक जारी करेगा। CUCET परिणाम 2023 cucet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा। एनटीए फाइनल आंसर की के आधार पर सीयू-सीईटी परिणाम तैयार करता है|

सीयूईटी परिणाम 2023

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने सीयू-सीईटी परिणाम को जाँच कर सकते है। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के बाद CUET 2023 का स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को CUCET परिणाम 2023 में उनके स्कोर के आधार पर लगभग 12 प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में सीट की पेशकश की जाएगी।

CUET मेरिट लिस्ट 2023

प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार का नाम CUET 2023 मेरिट सूची में शामिल होना चाहिए। CUET 2023 मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को काउंसलिंग के समय पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होता है, केवल CU-CET मेरिट लिस्ट 2023 में आने से उम्मीदवारों को प्रवेश की गारंटी नहीं होती है। छात्र विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर CUCET मेरिट सूची की जांच कर सकते हैं।

सीयूईटी आंसर की 2023 से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: मैं CUET आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

उत्तर: उम्मीदवारों को एनटीए सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और सीयूईटी 2023 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

प्रश्न: CUET 2023 के माध्यम से कितने विश्वविद्यालय प्रवेश देंगे?

उत्तर: CUET 2023 परीक्षा 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। इस साल, दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भी CUCET परीक्षा 2023 में शामिल हुए हैं।

प्रश्न: NTA CUET 2023 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: NTA CUET 2023 जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न: CUET प्रोविजनल आंसर की 2023 को चुनौती देने के लिए शुल्क क्या है?

उत्तर: CUET आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

प्रश्न: आंसर की को चुनौती देने के लिए मैं सीयू-सीईटी 2023 शुल्क का भुगतान कैसे कर सकता हूं?

उत्तर: आवेदक CUET आंसर की 2023 को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या पेटीएम के माध्यम से चुनौती देने के लिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं

Leave a Comment